सच की आंखें छिन्दवाड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार संासद बंटी विवेक साहू से संपर्क कर बिमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की अर्जी लगा रहे है। सांसद बंटी विवेक साहू भी सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से लगभग प्रतिदिन लाखों रूपयों की आर्थिक सहायता राषि भी उपलब्ध करा रहे है। वर्तमान में सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 3 मरीजों को एक लाख 10 हजार की आर्थिक सहायता राषि प्राप्त हुई है। उक्त राषि मिलने से मरीजों नागपुर और छिन्दवाड़ा में बेहतर ईलाज हो सकेगा।
उल्लेखनिय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से सहायता राषि दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा मरीजों को प्रतिमाह लाखों रूपयों की आर्थिक सहायता राषि उपलब्ध कराई जा रही हैै। विगत दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था।
जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौंसर के ग्राम बानाबाकोड़ा निवासी श्यात पिता विठोबा वानखेड़े को 30 हजार एवं छिंदवाड़ा निवासी झामसिंह पिता शिवदयाल ठाकुर को 30 हजार की राशि स्वीकृत की है इन दोनों मरीजों का ईलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा। वहीं छिंदवाड़ा निवासी सूरज पिता मोतीलाल गुन्हेरे को 50 हजार की राशि स्वीकृत की है इनका ईलाज छिंदवाड़ा के अस्पताल में होगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ