आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 : छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने परासिया 11 को 11 रन से हराया

सच की आंखें 
छिंदवाड़ा। जिले में आयोजित आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 के अंतर्गत गुरुवार को परासिया 11 एवं छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परासिया 11 को 11 रन से पराजित कर जीत दर्ज की।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परासिया 11 की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस प्रकार छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने 11 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभम पंद्राम को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

प्रतियोगिता के सचिव श्री राघवेंद्र उइके एवं श्री अनिकेत अहाके ने बताया कि मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री विक्रम अहके, श्री ए.एस. उइके, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल, जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.आर. वैध, अधीक्षण यंत्री श्री सुनील सिन्हा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एस. मरकाम, महाप्रबंधक जिला उद्योग श्री आर.एस. उइके, श्री उत्सव बैरागी, सभापति श्रीमती नमिता मनोज सक्सेना, श्रीमती सुनीता विजय पाटिल, श्री आतिश ठाकरे, श्री आर.पी.एस. परतेती, श्री के.एल. सिल्लू, श्री हेमकरण तिरगाम, श्री मुकेश गहलोत, श्री कैलाश प्रसाद मंडलोई, श्री कमलेश डेहरिया, श्री सिद्धांत थानेश्वर, श्री धीरज राउत, श्री कार्तिक वानखेड़े, श्री चित्रगुप्त सिसोदिया एवं श्री प्रशांत घोंघे उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का अगला मुकाबला शुक्रवार को अमरवाड़ा 11 एवं तामिया 11 के बीच खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ