सच की आंखें छिंदवाड़ा। आदिवासी प्रीमियर लीग सीजन-2 में मंगलवार को खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 और महापौर 11 ने शानदार जीत दर्ज कर अपनी दावेदारी मजबूत की।पहले मैच में मोहखेड़ 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाए। जवाब में छिंदवाड़ा ग्रामीण 11 ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 47 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत में अभिषेक का अहम योगदान रहा, जिन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन के दूसरे मुकाबले में महापौर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहखेड़ 11 की टीम निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी। इस प्रकार महापौर 11 ने 30 रन से प्रभावशाली जीत दर्ज की।
मंगलवार के मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री विक्रम अहके, उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री मुकेश जुनेजा, श्री ए.एस. उइके, श्री आर.ए.एस. उइके, श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम, श्री के.एल. सिल्लु, श्री हेमकरण तिरगाम, श्री जयपाल सरयाम, श्री कमलेश डेहरिया, श्री कैलाश प्रसाद मंडलोई, श्री चित्रगुप्त शिशोदिया, श्री धीरज राउत, श्री संजय उइके, श्री प्रशांत घोंघे, श्री निषिद्ध राव, श्री दिव्य शाह उइके, केतन उइके एवं अभिषेक पंद्रे उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सचिव श्री राघवेंद्र उइके व श्री अनिकेत अहके ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के अंतर्गत पहला मुकाबला अमरवाड़ा 11 बनाम आईटीआई छिंदवाड़ा 11 तथा दूसरा मुकाबला दमुआ बनाम बिछुआ के बीच खेला जाएगा।
0 टिप्पणियाँ