मुखर्जी चौक में 'सेफ क्लिक 2.0' रथ से साइबर सुरक्षा का संदेश, नागरिकों को किया जागरूक

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

मुखर्जी चौक में 'सेफ क्लिक 2.0' रथ से साइबर सुरक्षा का संदेश, नागरिकों को किया जागरूक

मुखर्जी चौक में 'सेफ क्लिक 2.0' रथ से साइबर सुरक्षा का संदेश, नागरिकों को किया जागरूक

सच की आंखें | जुन्नारदेव, 30 जून। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे 'सेफ क्लिक 2.0' साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जुन्नारदेव के मुखर्जी चौक (बाजार चौक) में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले से पहुंचे साइबर सेफ क्लिक 2.0 रथ के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक नीलेश पाल, योगेश जांगले, संस्कार बघेल, महिला आरक्षक निधि बघेल, पूर्णिमा वर्मा सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधी भी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऑनलाइन नौकरी, निवेश पर दोगुना मुनाफा, फ्री रिवॉर्ड, गेमिंग ऑफर और फर्जी लिंक के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। ऐसे मामलों से बचने के लिए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, ऐप या निवेश योजना पर बिना सत्यापन भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी पोस्टर एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान करते हुए "सावधानी ही सुरक्षा है" का संदेश दिया गया। साथ ही साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित वापस कराया जा सके।

कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने भाग लिया, जिनमें शहर के गणमान्य नागरिक, युवा, वरिष्ठ पत्रकार एवं अन्य नागरिक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default