29 नव आरक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, एसपी ने किया स्वागत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा, 4 जून। मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 2025 के अंतर्गत जिला पुलिस छिंदवाड़ा में चयनित 29 नव आरक्षकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। पुलिस कंट्रोल रूम छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने नव नियुक्त आरक्षकों का स्वागत करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने नव आरक्षकों को पुलिस सेवा की गरिमा, दायित्व एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए देशभक्ति, जनसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा नागरिकों के विश्वास को मजबूत करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च दायित्व है।

उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में पुलिसिंग का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। साइबर अपराधों और तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक पुलिसकर्मी को निरंतर सीखते हुए स्वयं को अद्यतन रखना आवश्यक है।

कार्यक्रम में चयनित युवाओं की संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायक सफलता का भी उल्लेख किया गया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद कई अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर सफलता हासिल की है, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी, डी.एस. शेंडे, स्थापना शाखा लिपिक पंकज बाइकर, वेतन शाखा लिपिक कार्तिक गनौरकर, नितिन शर्मा, सौरभ सलामे, केशव इंगले, नरेश पाल, मंगेश मेश्राम, सिल्वेस्टर सिमोन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default