सच की आंखें छिंदवाड़ा। भाजपा गुलाबरा मंडल 4 छिंदवाड़ा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा आज 5 जून से 21 जून तक मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी दी जाएंगी। जिसे लेकर सांसद कार्यालय में आयोजित बैठक में भाजपा गुलाबरा मंडल 4 छिंदवाड़ा की अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोरिया ने बताया कि मोदी सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर 5 जून से 21 जून तक मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा गुलाबरा मंडल 4 छिंदवाड़ा के द्वारा सांसद कार्यालय में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंडल के प्रभारी भाजपा के जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल ने मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण को लेकर और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जन-जन तक पहुंचाने के लिये 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून तक कार्यक्रमों का आयोजन करने की जानकारी दी।
सांसद कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोरिया ने प्रदेश और जिले से प्राप्त निर्देशों की जानकारी देते हुए पर्यावरण दिवस, जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर की जानकारी दी, साथ ही मन की बात कार्यक्रम का संदेश और लोगों को उक्त कार्यक्रम को देखने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल और दिनेशकांत मालवी ने मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर आपसी तालमेल और सहयोग से सभी कार्यक्रम करने के लिए कहा और सभी कार्यक्रमों में शत प्रतिशत सफलता बनाने की अपील भी की।
बैठक में जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण हरजारी ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता और मेहनत से काम करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक को वरिष्ठ भाजपा नेता राजु नरोटे व ग्यासुद्दीन पाशा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन करते हुए मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने बूथ समितियों के कार्यों पर चर्चा की और शक्ति केंद्र स्तर पर होने वाली बैठकों की जानकारी दी। बैठक का आभार प्रदर्शन आशुतोष वाडिवा ने किया।
बैठक में सुरेश कुशवाहा, दिवांशू लोखंडे,सत्येन्द्र सेमेेकार, बंटी सक्सेना, लता जैन, दिपांक जैन, कुणाल पाल, विजेन्द्र भार्गव, विशाल सूर्यवंशी, ममता डोंगरे, माया बंदेवार, सागर बंदेवार, आनंद गोहर, जयदेव उईके, शशांक पाटिल, घनश्याम पंजवानी, विरेन्द्र बुनकर, कैलाश सोनी, प्रमोद यादव, राज गोहर, संदीप डेहरिया, पंकज साहू, विशाल कराड़े, विक्की रायसेने, राजेश राउत, चन्द्रकुमार बटके, जगदीश वर्मा, शिव श्रीवात्री, राजेश मोखलगाय, विनोद कोल्हे, मनेश सोनी, विकास जामकर, रंजीत मंडल, प्रदीप पठारे, दिलीप वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ