सच की आंखें छिन्दवाड़ा। धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिदिन 30 किमी पैदल चलकर 14 दिनों में छिन्दवाड़ा से सिवनी और जबलपुर होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की धार्मिक पदयात्रा पूरी करेंगे। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक पदयात्रा कर रहे है। 14 दिवसीय पदयात्रा की शुरूआत सांसद बंटी विवेक साहू के छिंदवाड़ा स्थित निवास स्थान से कल 01 जुलाई को दोपहर 1 बजे से होगी, 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी।
               विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की मैहर तक की पदयात्रा 01 जुलाई से शुरू होगी। जिसमें वे पहले दिन 23 किमी की पदयात्रा पूरी कर रामेश्वर धाम में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन की पदयात्रा रामेश्वर धाम से शुरू होगी इस दौरान सांसद श्री साहू 30 किमी पैदल चलते हुए 02 जुलाई की शाम ग्राम बींझावाड़ा पहुंचेंगे। 03 जुलाई को पदयात्रा बींझावाड़ा से शुरू होगी इस दौरान सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 30 किमी पदयात्रा करते हुए शाम को बखारी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 04 जुलाई को बखारी से यात्रा शुरू होगी इस दौरान सांसद श्री साहू 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए ग्राम गणेशगंज पहुचेंगे। 05 जुलाई को ग्राम गणेश गंज से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए धूमा पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
            06 जुलाई को धूमा से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 34 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए बरगी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 07 जुलाई को बरगी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 30 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए पाटन बॉयपास जबलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 08 जुलाई को पाटन बॉयपास जबलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 33 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए गोसलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 09 जुलाई को गोसलपुर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए छपरा जिला कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 10 जुलाई को छपरा जिला कटनी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए श्री दद्दा जी धाम मंदिर कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 11 जुलाई को श्री दद्दा जी धाम मंदिर कटनी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 32 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए ग्राम पंचायत जुकेही जिला कटनी पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
          12 जुलाई को ग्राम पंचायत जुकेही जिला कटनी से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 31 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए घुनवारा जिला मैहर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 13 जुलाई को घुनवारा जिला मैहर से पदयात्रा शुरू करते हुए सांसद श्री साहू पदयात्रियों के साथ 15 किमी की पदयात्रा पूरी करते हुए मैहर पहुचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 जुलाई को सुबह सांसद बंटी विवेक साहू अपने पदयात्रियों के साथ मैहर में मां शारदा मंदिर में माथा टेकते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना कर एवं मां शारदा से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की कामना के साथ अपनी धार्मिक यात्रा का समापन करेंगे।  
  • सांसद ने पूर्व में की थी 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं
उल्लेखनीय है कि धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, वैभव और शांति के लिए 528 किमी की धार्मिक पदयात्राएं की थी। जिसमें छिन्दवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 17 किमी की चढ़ाई एवं 17 किमी की वापसी कुल 34 किमी, छिन्दवाड़ा से सिहोरामाल में स्थित रामेष्वर धाम 22 किमी एवं छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी तक की धार्मिक पदयात्राएं शामिल है। इन पदयात्राओं में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने धार्मिक स्थलों में पहुंचकर जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि, वैभव और खुषहाली की प्रार्थना की थी।    
  • सांसद ने गांवों में भी की थी पदयात्राएं
सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छिन्दवाड़ा से जुन्नारदेव एवं सिंगोड़ी के गावों में करीब 125 किमी की पदयात्रा करते हुए ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते हुए उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी थी। इसी तरह से लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने हाथों में तिरंगा लिए परासिया के षिवपुरी और पगारा मंडल क्षेत्र में 22 किलोमीटर, बिछुआ के ग्रामों में 25 किलोमीटर एवं पांढुर्णा जिले के ग्राम सिल्लेवानी के ग्रामों में 17 किलोमीटर और जुन्नारदेव क्षेत्र में 11 किलोमीटर की पदयात्राएं की थी।