सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के विशेष प्रयासों के बाद पेंचव्हेली ट्रेन में एक थर्ड एसी एवं एक जनरल कोच बढ़ा दिया गया है। जिसकी सुविधाएं यात्रियों को जल्द ही मिल सकेगी। पेंचव्हेली ट्रेन में एसी, स्लीपर एवं जनरल कोच बढ़ाए जाने को लेेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव से मुलाकात के दौरान निवेदन किया था। साथ ही सांसद श्री साहू ने नागपुर में आयोजित हुई मंडल स्तरीय बैठकों एवं पिछले दिनों छिन्दवाड़ा प्रवास पर आए रेलवे के जीएम व डीआरएम से भी मुलाकात करते हुए पेंचव्हेली ट्रेन एसी, स्लीपर एवं जनरल कोच बढ़ाने सहित अन्य ट्रेनों में भी सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए निवेदन किया था।
सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा किए गए लगातार प्रयासों का ही परिणाम है कि अब छिन्दवाड़ा सहित अन्य रेलवे स्टेशनों से पेंचव्हेली ट्रेन में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को बढ़े हुए कोचों का लाभ सोमवार से ही मिलना शुरू भी हो गया है। इसके लिए वेस्टर्न रेलवे ने आदेश भी जारी कर दिए है। उल्लेखनीय है कि पेंचव्हेली ट्रेन में बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या और वेटिंग को लेकर पिछले लंबे समय विभिन्न संगठनों एवं यात्रियों के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए पेंचव्हेली ट्रेन में एसी, स्लीपर एवं जनरल कोच बढ़ाने की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू द्वारा लगातार प्रयास भी किए जा रहे थे।
सांसद श्री साहू ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए पेंचव्हेली ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों मेें कोच व अन्य सुविधाएं बढ़ाएं जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। शीघ्र ही सभी ट्रेनों में कोचों सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। पेंचव्हेली ट्रेन में थर्ड एसी एवं जनरल कोच बढ़ाए जाने पर रेल यात्री सेवा एवं संरक्षण समिति, नेताजी सुभाषचंद्र बोस रेल यात्री संघ, रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, रेलवे इंस्टीट्यूट संगठन, छात्र संगठनों, रेलवे के अन्य संगठनों, जनप्रतिनिधियों सहित रेल यात्रियों ने रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव, सांसद बंटी विवेक साहू और रेलवे के जीएम, डीआरएम का आभार व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ