सच की आंखें छिन्दवाड़ा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नं. 45 में वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरी हो गई हैं। सांसद श्री साहू ने सोमवार को राजग्रह कॉलोनी नोनिया करबल में पहुंचकर यहा 33 लाख की लागत से बनने वाली 713 मीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने वार्डवासियों की समस्याओं को भी सुनते हुए उसका निराकरण भी किया।
उल्लेखनीय है कि वार्ड नं. 45 के वार्डवासियों ने विगत दिनों सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उनके वार्ड में सड़क निर्माण की मांग की थी। जिसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने नगर निगम के अधिकारियों से बात करते हुए वार्ड में सड़क निर्माण के निर्देश दिए थे। उक्त सड़क का निर्माण नगर निगम के द्वारा कराया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि शहरवासियों को हर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो। इसी के तहत छिन्दवाड़ा शहर के वार्डों में भी विकास कार्य कराए जा रहे है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर 33 लाख से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, विशवेन्द्र बैस, वार्ड पार्षद धनराज भूरा भावरकर, गयासुद्दीन पाशा, शिवम साहू, राजेश रावत, मनीष सोनी,विजय चंद्रवंशी, महेश गढे़वाल, बंटी सोनी, अरविंद चौधरी, सुरेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सूर्यकांत भुसारे, निशिकांत सूर्यवंशी, द्वारका प्रसाद चंद्रवंशी, मुकेश साहू, प्रदीप पाल, संतोष करडे, लोकेश यादव, शानू सूर्यवंशी, अमित सूर्यवंशी, मंगेश सोनी, प्रवीण सूर्यवंशी, यशवंत सिंह बघेल, निलेश यादव, महादेव ठाकरे, मोहित शर्मा, बंटी सूर्यवंशी एवं मातृशक्ति व समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ