सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने मप्र के मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि जिस भाषा और शब्दों का उपयोग उन्होंने किया है वह अमर्यादित और अशोभनीय है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सीएम मोहन यादव जी द्वारा श्री जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी स्वच्छ राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं है। प्रदेश के सर्वोच्च पद पर रहते हुए ऐसी भाषा का प्रयोग करना सीएम को शोभा नहीं देता। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
सीएम के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर दिया गया बयान किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि संगठन पर किया गया निंदनीय भाषाई प्रहार है। विपक्ष का कार्य है कि वह जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाए, लेकिन इससे सत्ता पक्ष या फिर सीएम को बुरा लगे तो निश्चित ही इसका सीधा अर्थ यह है कि वे जनता के बीच घटते जनाधार से घबरा चुके हैं और अपनी हताशा को भाषा की मर्यादा तोड़कर निकाल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लगातार प्रदेश के किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता की आवाज़ बने हैं। शायद यही बात सत्ता में बैठे लोगों को असहज कर रही है। लेकिन याद रखिए, विपक्ष की आवाज़ को अपशब्दों से दबाया नहीं जा सकता।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर श्री जीतू पटवारी के साथ खड़े हैं। हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि वे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण करें। मध्य प्रदेश की राजनीति को शालीनता, जवाबदेही और जनसेवा की आवश्यकता है, न कि अहंकार और अपमान की। कांग्रेस प्रत्येक कार्यकर्ता इस अपमान का लोकतांत्रिक और राजनीतिक जवाब देगा। जनता सब देख रही है और समय आने पर अहंकार का उत्तर भी देगी।
------------------------------
रवि नारायण जायसवाल का दुखद निधन
-कमलनाथ व नकुलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी ने सेवानिवृत डिप्टी कलेक्टर श्री रवि नारायण जायसवाल के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रगट की है।
माननीय कमलनाथ जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री जायसवाल ने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ शासकीय क्षेत्र में सेवाएं दी। सेवानृवित होने के उपरांत सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन किया और समाज को नई दिशा दी। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें साथ ही शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
माननीय नकुलनाथ जी ने श्री रवि नारायण जायसवाल के निधन पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में रहते हुए भी उन्होंने समाज सेवा का दायित्व निभाया। युवा पीढ़ी का सतत रूप से मार्गदर्शन करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में अपने सक्रिय उपस्थिति से समाज को नई दिशा दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। इस असहनीय दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने जिला कांग्रेस परिवार की ओर गहन दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार की प्रति अपने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने श्री रवि नारायण जायसवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।
------------------------------
अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष ने भरा जोश
-बूथ की मजबूती पर दिया पूरा जोर
छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो चुकी है जिसके तहत ब्लॉक, क्षेत्रीय और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को और अधिक सक्रिय करने के लिए सतत रूप से बैठकें आयोजित कर उनका मार्गदर्शन करने के साथ ही काम के तौर-तरीकों में बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन को लेकर माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी मंशा से उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का हाथ और साथ हमेशा हमारे साथ है। इसीलिये किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएं और संगठन की मजबूती के लिए सतत व सक्रिय कार्य करें ताकि आगामी सभी चुनावों में सार्थक परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि आदिवासी वनवासी नहीं बल्कि जल, जंगल और जमीन के मूल बारिशंदें है। भाजपा इसे कभी स्वीकार नहीं करती, इसीलिये सर्वोच्च पद पर रहते हुए भी उनकी मानष्किता निष्पक्ष नहीं है वे आज भी भेदभाव और हिनभावना की राजनीति कर रहे हैं। वनवासी कहकर आदिवासी के अस्तित्व, सम्मान और इतिहास का सीधा अपमान है, इस अपमान को आदिवासी अब नहीं सहेगा। एक ओर आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करते हैं और फिर भरे मंच से आदिवासी समाज का अपमान करने से भी नहीं चूकते। अब वह समय आ चुका है कि हम सभी को एकजुट होकर देश और आदिवासियों के हित में कार्य करना होगा तभी हम जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
उन्होंने उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस अमरवाड़ा के पदाधिकारियों से बूथ कमेटियों, पंचायत कमेटियों के साथ ही क्षेत्रीय कमेटियों की गतिविधियों के सम्बध में जानकारी ली। आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आंदोलन, धरना प्रदर्शन के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कांग्रेसजन को अश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ कांधे से कांधा मिलाकर खड़े हैं। इसीलिये डरने की बात नहीं है।
आयोजित बैठक
0 टिप्पणियाँ