सच की आंखें
छिंदवाड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी अनिल गजभिये एवं शहर अध्यक्ष श्रीमती राशिका बघेल के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 36 चन्द्रप्रभा लान के पीछे आदर्श नगर कालोनी छिंदवाड़ा में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, जिला संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, जिला अध्यक्ष प्रकाश मेहरोलिया, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये, कांग्रेस नेत्री श्रीमती साक्षी चैबे, श्रीमती साधना जंघेला, मीडिया प्रभारी पिंकी ढाकरिया की सहमति से वार्ड क्र. 36 में अंजना टांडेकर की वार्ड अघ्यक्ष पद पर एवं सपना बिंझाड़ेकर की सचिव के पद पर नियुक्ति की गयी । इस अवसर पर वर्षा विश्वकर्मा, रीतू देशमुख, मोनीका देशमुख, रेणु कुमरे, नीता भलावी, सुनीता धोटे, अंजू बराखे, संतोषी धुर्वे, कलावती वेलवंशी, ओमवती कुमरे, कुसमा मालेकर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
सादर प्रकाशनार्थ
0 टिप्पणियाँ