सच की आंखें छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती स्मृति जैन ने लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से वार्ड क्रमांक 45 में प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद गयासुद्दीन पाशा के निवास पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में श्रीमती स्मृति जैन ने बहनों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का दर्शन आज भी भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों तक संगठन की रीति-नीति, सरकार की जनहितैषी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त बनता है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की गति तेज होती है।
श्रीमती जैन ने उपस्थित महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति आज राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला है और भाजपा महिलाओं को नेतृत्व एवं सेवा के समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एडवोकेट ललिता वर्मा महामंत्री मीना दुबे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया बंदेवार माया बंदेवार जिला कार्यकारिणी सदस्य रीना देशमुख नीलू क्षेत्री मनीषा ढवाले लवीना केरकटा श्रद्धा जैन अनीता ठाकरे प्रभा ओकटे कांता वानखेडे जया विश्वकर्मा ममता चौहान दुर्गा डेहरिया संतोषी यादव कौशल्या डेहरिया रतना साहू सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित थी
0 टिप्पणियाँ