सच की आंखें छिंदवाड़ा। भाजपा राम मंदिर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28 में बूथ क्रमांक 325 मे महामंत्री राजकुमार कुशवाह के निवास पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के एपिसोड 135 का सामूहिक श्रवण किया गया। मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर ने बताया कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को और मजबूत किया है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पंकज पाटनी, वार्ड संयोजक विकास राय, मनोज गुप्ता,राजकुमार यादव, राजकुमार कुशवाहा, अनिल यादव, महेंद्र साहू, नाजिम खान, विनय मालवी, संतोष चौरसिया, राजेश यादव, मोहन परतेती, बंटी राजपूत सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ