सांसद बंटी विवेक साहू ने 6 मरीजों को इलाज के लिए दिलाई 2 लाख 50 हजार की आर्थिक मददसांसद के प्रयासों से 6 मरीजों का नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा बेहतर इलाजसांसद के निवेदन पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधी से दी आर्थिक सहायता राषि


सच कि आंखें छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने हार्ट, कैंसर, पीलिया सहित अन्य बिमारियों से पीड़ित 6 जरूरतमंद मरीजों को 2 लाख 50 हजार की आर्थिक मदद दिलाई है। सांसद श्री साहू के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को अपनी स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता दी है। यह आर्थिक सहायता राषि मिलने पर 6 जरूरतमंद मरीजों का नागपुर और छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा।  
              सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से मोहखेड़ के ग्राम सिंगपुर निवासी तुलसीराम पिता गोपाल टांडेकर को 20 हजार, छिन्दवाड़ा के ग्राम गुमगांव निवासी श्रीमती झनकदुलारी पति विष्णु वर्मा को 50 हजार, छिन्दवाड़ा निवासी श्रीमती नीलिमा पति सुरेन्द्र सिंह तेकाम को 50 हजार, परासिया के ग्राम शिवपुरी निवासी संजय पिता रामलाल चैहान को भी 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की है, इन चारों मरीजों का इलाज छिन्दवाड़ा के अस्पतालों में होगा। वही पांढुर्णा के ग्राम सिवनी निवासी श्रीमती पूनम पति अशोक रबड़े को 30 हजार एवं बोरगांव निवासी दीपक पिता झीनोलाल चैरे को भी 50 हजार की राशि स्वीकृत की है, इन दोनों मरीजों को इलाज नागपुर के अस्पतालों में होगा।
            उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मरीजों और उनके परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुये बीमारी के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राषि दिलाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों को आर्थिक सहायता राषि दिलाने का निवेदन किया था। सांसद के प्रयास से सहायता राषि मिलने पर गंभीर बीमारियांे से पीड़ित मरीजों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ