सच की आंखें छिंदवाड़ा __रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा,एवं फेलोशिप अर्थात् विश्वास का सेतु के रूप में कार्य करने को संकल्पित है। इन्हीं उद्देश्यों को सार्थक करने गत दिवस रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा के रोटेरियन साथियों ने पेंच नेशनल पार्क में अपने दो दिनों तक रोटरी फेलोशिप हेतु एकत्र हुए जिसमें शानदार प्रकृति संवाद , प्रकृति की फोटोग्राफी, सहित प्रकृति के एक्टिविटी की जिसने चार्टर मेंबर्स डाक्टर एच बी सुनेजा जी से लेकर रोटरी क्लब के सबसे जूनियर मेंबर प्रतीक मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन साथी शमिल हुए। रोटरी मेंबर्स का स्वागत पेंच नेशनल पार्क में प्रवेश करते ही झमाझम बारिश ने किया यह दृश्य ने इस साहसिक यात्रा को और खूबसूरत बना दिया।रोटरी के प्रोजेक्ट "प्रकृति से संवाद " में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के साथ रोटरी  टीम ने वन वन्य जीव एवं प्रकृति को करीब से निहारा। क्लब अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए पेंच नेशनल पार्क की जानकारी प्रदान की।रोटरी क्लब के अतुल भार्गव जी ने इस अवसर पर बताया कि रोटरी फेलोशिप एवं फ्रेंडशिप का महत्व रोटरी के मूल मंत्र ही है सर्विस एवो सेल्फ लेकिन इस सेवा की नींव है फेलोशिप ।रोटरी फेलोशिप का अर्थ सिर्फ साथ बैठना नहीं है ।यह वह भावना है जो व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को भुलाकर पद और उम्र की दीवारें तोड़कर हमें एक परिवार बनाती है और यह खूबसूरती रोटरी में ही है। रोटेरियन साथियों ने पेंच नेशनल पार्क के वन एवं वन जीवों की इस जैव विविधता संरक्षण में योगदान को करीब से जाना साथ ही पर्यावरणीय रोमांचक गेम्स से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी रोटेरियन साथियों ने दिया।इस दो दिवसीय प्रकृति संवाद प्रोजेक्ट में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी सचिव रोटे निलेश गुप्ता, असिस्टेंट गवर्नर रोटे राजेश साहू,उपाध्यक्ष रोटे अरविंद अग्रवाल चार्टर मेंबर्स डाक्टर एच बी सुनेजा,रोटे गणेश अग्रवाल, रोटे अनिल गुप्ता ,राजकुमार अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, रोटे अतुल भार्गव,शरद पम्पालिया,मनोज अग्रवाल,हरीश बत्रा,दीपक साहू दिलीप पाटनी,प्रशांत सोनी,नरेश बैधमुथा,प्रमोद पाठक,दीपक खंडेलवाल अभय दुग्गड, राजेश पोपली,चरणजीत बत्रा आशीष जैन,संजय जैन विनीत पटौदी, जयेश गुप्ता, अमित मक्कड़,निलेश लाठ,प्रतीक मक्कड़, शामिल थे। सभी रोटेरियन ने जमतरा, गुमतरा होते हुए पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन में नेचर स्टडी कैंप का आनंद उठाते हुए  रोटरी क्लब टीम वर्ष 2025_26के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।रोटरी क्लब के सचिव रोटे निलेश गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद प्रदान किया।