आज धूमधाम से मनाया जाएगा शिव पार्वती विवाहोत्सव



सच की आंखें छिंदवाड़ा। नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट (सिद्धि विनायक वार्ड क्र. 10) में 1 जून से 8 जून 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। जिसके दूसरे दिन की कथा में कथा व्यास श्री शुभम कृष्ण शास्त्री (छोटे सरकार) जी की मधुर वाणी में मानव जीवन का लक्ष्य,24 अवतारों की कथा,वेदव्यास जी का पावन चरित्र,परीक्षित जन्म की कथा,शुकदेव आगमन,सद्यो मुक्ति क्रम मुक्ति का वर्णन,कपिल देवहूति संबाद का बृहद व्याख्यान किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुष वर्ग उपस्थित रहे।

श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने के लिए श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथाव्यास पूज्य गुरुदेव आचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री जी महाराज (छोटे सरकार) छिंदवाड़ा पधार चुके हैं। उनके मुखारविंद से आज तृतीय दिवस की कथा का वर्णन किया जाएगा,जिसमें सती चरित्र,शिव विवाह की कथा,ध्रुव चरित्र एवं उनकी वंशावली का वर्णन,जड़ भरत जी का पावन प्रसंग,नाम महिमा के अंतर्गत अजामिलोपाख्यान का वर्णन किया जाएगा।

प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक महाराज श्री द्वारा कथा की अमृत वर्षा की जा रही है,जिसमें समस्त नगर वासी कथा श्रवण हेतु सादर आमंत्रित हैं।

मुख्य यजमान श्री विष्णुप्रसाद - शिवकुमारी साहू एवं निवेदक श्री हरिओम साहू के निज निवास पर आयोजित हो रहे इस महोत्सव के लिए पूरे पंडाल को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साहू परिवार और  समस्त सहयोगियों ने समस्त क्षेत्र वासियों से कथा महोत्सव में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ