आंखवाड़ी नर्सरी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक पेड़ माँ के नाम की पौधरोपण किया गया



  *सच की  आँखे परासिया:-* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंखवाड़ी नर्सरी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत गरिमापूर्ण पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
*👉आंखवाड़ी नर्सरी में गूंजा संदेश 'एक पेड़ मां के नाम'मुख्य सुर्खियां:* 

विश्व पर्यावरण दिवस पर नन्हे बच्चों और आंखवाड़ी नर्सेरी के मजदूरों ने मिलकर लगाए पौधे।प्रकृति संरक्षण और मातृ शक्ति के सम्मान का दिया अनूठा संदेश।पर्यावरण सुधार के लिए निरंतर देखभाल का लिया गया संकल्प।बच्चों और महिलाओं ने मिलकर बढ़ाया हरियाली का कदमस्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र की नर्सरी में विश्व पर्यावरण दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान केंद्र परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंखवाड़ी रोहणी प्रभारी सहायिका  और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं ने बताया कि असम हाउस से लेकर  और आंखवाड़ी नर्सेरी सहित पुरे देशव्यापी स्तर पर यह महाअभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान न केवल हमारी धरती माता को हरा-भरा बनाने का जरिया है, बल्कि यह अपनी जन्म देने वाली मां के प्रति सम्मान और प्रेम प्रकट करने का एक बेहद भावनात्मक माध्यम भी है।केवल रोपण नहीं, संरक्षण का भी लिया

 संकल्प कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित आंखवाड़ी नर्सरी स्टाफ ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों को केवल छोड़ नहीं दिया जाएगा, बल्कि उनकी नियमित रूप से सिंचाई और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे बड़े होकर घने वृक्ष बन सकें। बच्चों ने भी अपनी माताओं के साथ मिलकर लगाए गए पौधों के साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ