विश्व पर्यावरण दिवस पर परासिया में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विश्व पर्यावरण दिवस पर परासिया में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान
परासिया, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परासिया विधानसभा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, जनसेवा एवं जनकल्याण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सिविल अस्पताल परासिया परिसर में पूर्व विधायक ताराचंद बावड़िया, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कपूर, सीएमओ डॉ. अंकित सहलाम, कमलेश मालवीय, काजोल दास "दादा", गणेश देशमुख, द्वारका सनोदिया एवं कैलाशचंद्र सैनी सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यू भोजराज टाइम्स के संपादक विनोद सूर्यवंशी का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिलेभर में रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, फल वितरण, छाछ वितरण, दवा वितरण तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में किसानों, महिलाओं, युवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही नागरिकों से जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।पूर्व विधायक ताराचंद बावड़िया ने कहा कि जनभागीदारी, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यप्रणाली विकसित भारत की आधारशिला है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार विनोद सूर्यवंशी ने पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं गरीब कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों को राष्ट्र निर्माण की सच्ची सेवा बताया।कार्यक्रम का मुख्य संदेश "एक पेड़ मां के नाम, एक कदम प्रकृति के नाम, एक संकल्प विकसित भारत के नाम" रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default