रातभर सड़कों पर उतरी पुलिस, बदमाशों में मचा हड़कंप

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


देहात एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कॉम्बिंग गश्त, संदिग्धों पर रखी पैनी नजर
छिंदवाड़ा। शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना देहात एवं कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं भ्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच की गई।

यह कार्रवाई थाना देहात प्रभारी निरीक्षक गोविंद राजपूत एवं कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष धुर्वे के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस टीम ने चाय की टपरियों, शराब दुकानों के आसपास, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा आवश्यक जानकारी एकत्र की।

संयुक्त पुलिस दल ने वीआईपी रोड, रेलवे क्रॉसिंग, शिक्षक कॉलोनी, कुकड़ा जगत एवं रिंग रोड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में पैदल एवं वाहन गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नागरिकों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस प्रकार के संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default