एसडीएम परासिया पहुंचे उमरेठ स्कूल। एसडीएम परासिया ने किया पौधारोपण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0



सच की आंखें परासिया के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र उमरेठ में अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व परासिया शुभम कुमार यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशंभर नाथ पांडे हायर सेकेंडरी स्कूल उमरेठ पहुंचे एवं उन्होंने  शैक्षणिक व्यवस्था सहित विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की और व्यवस्थाएं से अवगत हुए। कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों की दक्षता के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही कक्षा 9वी से 12वीं में आयोजित होने वाली सीसीएलई गतिविधियों पर आवश्यक जानकारियां प्रदान की। उनके द्वारा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत शाला परिसर में पीपल के पेड़ का रोपण भी किया गया। इस दौरान जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के बीआर सी श्याम कुमार गुन्हारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी परासिया श्री राम धुर्वे,जन शिक्षक कन्हरगाँव वीरेंद्र शर्मा, उमरेठ दुर्गेश पवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरेठ से संतोष गोदेवार शिक्षक मनोज सोनी सहित शाला का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर एसडीएम परासिया द्वारा विकासखंड के स्कूलों के दक्षता स्तर की जांच करने हेतु बीआरसी को निर्देशित किया गया, वहीं एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत सभी संस्थाओं में शत प्रतिशत वृक्षारोपण का लक्ष्य प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default