गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्नगौशाला संचालकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान के दिए गए सुझाव

गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न
गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन की प्रदेश स्तरीय संगोष्ठी सम्पन्न  गौशाला संचालकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान के दिए गए सुझाव

गौशाला संचालकों की समस्याओं पर हुई चर्चा, समाधान के दिए गए सुझाव

भोपाल। गौ एवं गौशाला उत्थान संगठन द्वारा रविवार को हिंदी भवन भोपाल में प्रदेश स्तरीय गौशाला संचालक एवं गौभक्त संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए गौशाला संचालकों, गौसेवकों एवं गौभक्तों ने भाग लेकर गौसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता स्वामी सुखदेव जी महाराज (खंडवा) ने की। इस अवसर पर साध्वी कृष्णा दीदी (देवास), संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, महिला विंग प्रदेश प्रभारी राजकुमारी दीदी सहित अनेक संत-महात्मा मंचासीन रहे।

संगोष्ठी में प्रदेशभर से आए गौशाला संचालकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, चुनौतियों एवं सुझावों को मंच के माध्यम से रखा। संगठन पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गौसंवर्धन एवं गौशालाओं के विकास के लिए सभी गौभक्तों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य गौसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा गौशालाओं के उत्थान के लिए ठोस रणनीति तैयार करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन मीडिया संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गयाप्रसाद सोनी ने किया। अंत में उपस्थित सभी गौसेवकों ने गौसंरक्षण एवं गौसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ