सच की आंखें
छिंदवाड़ा ___जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष माननीय पद्म श्री मोहन नागर जी (राज्य मंत्री दर्जा म. प्र. शासन) की उपस्थिति में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आह्वान पर नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाता, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर जल संरक्षण अभियान सामूहिक परिश्रम से छोटा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया।
श्रमदान के पश्चात आयोजित जल संवाद में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष माननीय मोहन नागर जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज जल स्रोत की स्वच्छता बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है, सभी अपने अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान में अपना योग्मगदान दें। सभी ने संकल्प लिया कि नियमित श्रमदान से तालाब ओर जल स्रोत को स्वच्छ रखेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी श्री आदित्य बावला शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव जी यादव, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला जी, विजय पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाज सेवी श्री विनोद तिवारी, डॉ गरिमा दामोदर पार्षद, संदीप रघुवंशी, चंद्रकांत विश्वकर्मा, संजय साहू, मनीष तिवारी, तृप्ति सिंह, आशीष साहू, अलका शुक्ला, आयशा लोधी, नगर विकास प्रस्फुटन समितियां से देवी सिंह, अमित वर्खानिया, श्रीमति दीपानाथ, कामेश सूर्यवंशी चित्तेश डेहरिया अखिलेश बरखानिया, पूजा मालवीय, अंजना, जय श्री, ज्योति, स्वाति सार्वे, प्रियंका पवार, काजल मोहबे, सत्यम, धर्मेंद्र, कामिनी, प्रिया, रेणुका उपासनी,मेडलीना, रोशनी खंडायत आदि उपस्थित रहे अंत में उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने व्यक्त किया। की
0 टिप्पणियाँ