परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर सांसद भारती पारधी ने किया वरिष्ठजनों का सम्मानकेंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की दी जानकारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


     सच की आंखें बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने बुधवार 17 जून को परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी आमजन को दी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद श्रीमती पारधी ने समनापुर, मोतेगांव, लामता, पचपेढ़ी (चांगोटोला), परसवाड़ा, मझगांव एवं खुरमुंडी में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रत्येक स्थल पर वरिष्ठजनों का सम्मान कर समाज निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया और उनके अनुभवों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
लामता में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के दौरान सांसद श्रीमती पारधी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है।
सांसद श्रीमती पारधी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी सुने तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय सरपंच, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default