लापता है छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ: अंकुर शुक्लामंडल अध्यक्ष ने कहा दुबई में एशोआराम के साथ बैठकर ट्वीट और बयानों के माध्यम से जिलेवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे कमलनाथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिन्दवाड़ा। छिन्दवाड़ा शहर में बारिश ना होने के कारण पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, विधायक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है की छिंदवाड़ा विधानसभा की जनता के बीच पहुंचकर समस्या का समाधान करें , लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ को इससे कोई लेना देना नहीे है, वे सिर्फ दुबई में एशोआराम के साथ बैठकर ट्वीट और बयानों के माध्यम से जिलेवासियों को गुमराह करने का काम कर रहे है। यह कहना है मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला का। मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि छिन्दवाड़ा की जनता ने बड़ी उम्मीदों और विश्वास के साथ 2023 में कमलनाथ को विधायक बनाया था, लेकिन विधायक बनने के बाद से ही कमलनाथ के कभी कबार ही कुछ चुनिंदा लोगों को दर्शन होते है।
             मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में नियमित बारिश नहीं होने से शहर सहित जिलेभर में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। छिन्दवाड़ा विधायक कमलनाथ की भी जवाबदारी है कि वे जनता के बीच आकर उनकी पेयजल समस्या का निराकरण करें, लेकिन उन्हें तो दुबई में एशोआराम से रहने और ट्वीट और बयानों के माध्यम से जिलेवासियों कों गुमराह करने की आदत सी बन गई है। उन्हें  छिंदवाड़ा विधानसभा की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। उन्होंने आज तक जिलेवासियों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। वे सिर्फ चुनावों के समय हेलीकाप्टरों से जिले का दौरा कर आसमान से ही जिलेवासियों को निहारते और दर्शन देते रहते है। चुनाव होते ही फिर से आराम फरमाने के लिए दुबई चले जाते है। आज भी जिलेवासियों को उनसे मिलने के लिए दिल्ली और दुबई की लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है।
         मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि वहीं संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू जिले में निरंतर दौरा करते हुए और हर वक्त आमजनों के लिए मौजूद रहकर हर सुख दुख में शामिल होते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में है। इसी का परिणाम है कि अपने मात्र 2 साल को कार्यकाल मेें ही उन्होंने करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी कर दिए है। उन्होंने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू की निरंतर बढ़ती लोकप्रियता और विकासात्मक सोच से अब कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। वे बेतुकी और कृत्यहीन बयानबाजी करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू के खिलाफ लगातार षडयंत्र रच रहे है। लेकिन छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता सब जानती है अब वे इनके बेहकावे में नही आएगी।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default