सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू 28 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य आयोजनों में भी शामिल होंगे। सांसद श्री साहू सुबह 10ः30 बजे जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा के गेट नंबर 03 में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ करेंगे। सुबह 11 बजे गुलाबरा वार्ड नंबर 45 के बूथ अध्यक्ष गयासुद्दीन पाशा के निवास स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम मे शामिल होंगे। दोपहर 12ः15 बजे ग्राम हथलेवा एवं ग्राम मछेरा में विगत दिनों भीषण सड़क हादसे में घायलों से एवं मृतकों के परिजनों से मुलाकात करते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। शाम 5 बजे सिविल लाईन पार्क छिन्दवाड़ा में अक्षय स्मृति साहित्य वाटिका का लोकार्पण करेंगे और जिले के जनसेवकों का सम्मान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ