इंदौर प्रेस क्लब में जनजाति सुरक्षा मंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनजातीय हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा
सच की आंखें न्यूज़ इंदौर। दिनांक 16 जून 2026 को इंदौर प्रेस क्लब में जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज के अधिकारों, सुरक्षा तथा संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से जनजाति सुरक्षा मंच के केंद्रीय टोली सदस्य प्रकाश उईके उपस्थित रहे। उनके साथ कालू सिंह मुजाल्दा, दिनेश (उपाध्यक्ष, कल्याण आश्रम) तथा अनिल भवर (जिला संयोजक) सहित मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के अधिकारों और हितों की सुरक्षा के लिए समाज को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंदौर नगर के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधु भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पत्रकारों ने वक्ताओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।कार्यक्रम का समापन समाज हित एवं जनजागरण के संकल्प के साथ किया गया।
0 टिप्पणियाँ