मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
सच की आंखें न्यूज़, जुन्नारदेव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई कथित टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा किसानों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस ने मांग की कि मुख्यमंत्री इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगें तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उचित कदम उठाए जाएं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, आलोक मुखर्जी, उपेंद्र शर्मा, सुधीर लदरे, दिलीप साहू, शशिकांत मालवीय, राजेश पाटील, राजूदीन सिद्दीकी, घनश्याम बरखाने, उस्मान सिद्दीकी, अंकित राय, यशदीप साहू, योगेश नागेश, प्रवीण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, विजय गुप्ता, मुकेश यदुवंशी, खालिद भाई, कैलाश पथरोड, मोहित बानवंशी, अमित दुर्गे, शरद दुफारे, नितेश तिवारी, मुकद्दर खान, पवन रैकवार, सुरेश भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हेडिंग: मुख्यमंत्री की टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
0 टिप्पणियाँ