सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- विघुत मंडल पेंशनर्स समाज द्वारा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन खजरी रोड़ ,प्रशासनिक भवन के मीटिंग हाॅल में किया गया । सचिव एस.जी.माकडे़ द्वारा बताया गया कि कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने हेतु मैडसेप कंपनी भोपाल से श्री विनय रिछारिया वाइस प्रेसीडेन्ट एवं
आशुतोष तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डी.ए.बेण्डे सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक
एवं श्री सुनील कुमार सिन्हा अधीक्षण अभियंता छिन्दवाड़ा को आमंत्रित किया गया था। सर्वप्रथम उपस्थित सभी अतिथियों का शाॅल ,श्रीफल एवं फूल माला से स्वागत किया गया तत्पश्चात् श्री विनय रिछारिया जी द्वारा योजना में शामिल होने ,देशभर के सूचीबद्ध अस्पतालों
में कैशलेंस उपचार की सुविधा एवं आपात स्थिति मेें गैर सूचीबद्ध अस्पतालों में किये गये उपचार की प्रतिपूर्ति ,आवेदन का प्रारूप इत्यादि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान कर सभी कर्मचारियों एवं पेंशनरों द्वारा पूछे गये प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया गया । छिन्दवाड़ा
जिले के कुछ पेंशनरों द्वारा इस योजना के तहत घुटनों का प्रत्यारोपण ,मोतियाबिंद ,हृदय रोग
एवं अन्य बीमारियों के किये गये निःशुल्क उपचार के संबंध में अपने अनुभव साझा किये गये।
विशिष्ट अतिथियों श्री बेण्डे साहब एवं श्री सिन्हा साहब द्वारा इस कल्याणकारी योजना पर
कार्यशाला का आयोजन करने हेतु संगठन की प्रशंसा कर धन्यवाद प्रेषित किया गया । संगठन के अनुरोध पर पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा इस योजना में शामिल होने हेतु पोर्टल पुनः चालू किया गया है तथा योजना से वंचित कर्मचारी एवं पेश्ंानर्स अंतिम तिथि 20/07/2026 तक लेखा कार्यालय के माध्यम से अथवा आॅनलाइन आवेदन कर योजना में शामिल हो सकते है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एच.आर.भांगरे ,ओ.पी.पांडेय ,आर.के.गुप्ता ,एस.आर.आलोनकर ,जे.एस.सेंगर ,
मोहनलाल पराड़कर ,नामदेव कराडे़ ,मनोहर राउत ,सी.बी.माथनकर ,एन.के.लखेरा ,आर.के.श्रीवास्तव ,विनोद लोखंडे ,दिलीप दाढे़ ,रामराव कराडे़ ,कैलाश घोघरे ,सुधीर सुपारे ,रामकुमार डेहरिया एवं भारी संख्या में कर्मचारी एवं पेंशनर्स उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ