स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट कार्य पर छिंदवाड़ा जिला सम्मानितमुख्यमंत्री ने भोपाल में किया सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली राज्यस्तरीय पहचान

स्वस्थ यकृत मिशन में उत्कृष्ट कार्य पर छिंदवाड़ा जिला सम्मानित

मुख्यमंत्री ने भोपाल में किया सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली राज्यस्तरीय पहचान
मनेश साहु संपादक 9407073701
सच की आंखें | छिंदवाड़ा

स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छिंदवाड़ा जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जिले को यह सम्मान प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिले की ओर से डॉ. खेमकरण साहू (एनसीडी नोडल अधिकारी), डॉ. अर्चना कैथवास (जिला स्वास्थ्य अधिकारी) तथा श्रीमती अनीता डेहरिया (आशा पर्यवेक्षक, ग्राम नंदाना, विकासखंड हरई) ने पुरस्कार ग्रहण किया।
स्वस्थ यकृत मिशन के तहत जिले में जनजागरूकता, स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर कार्यप्रदर्शन के आधार पर छिंदवाड़ा का चयन सम्मान के लिए किया गया। इस उपलब्धि को जिले के स्वास्थ्य विभाग, मैदानी अमले एवं आशा कार्यकर्ताओं के समर्पित प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।
जिले को मिले इस राज्यस्तरीय सम्मान पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रेरणा बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ