सच की आंखें छिंदवाड़ा। नेमा क्षारसूत्र संस्थान द्वारा त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच एवं विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गर्भ संस्कार केंद्र का शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण एवं पंचकर्म सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पवन नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं। साथ ही समाज सेवा में सक्रिय महिलाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शिविर में कुल 78 महिला मरीजों की जांच उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रश्मि नेमा द्वारा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती शरद मिश्रा रहीं, जो त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच की संस्थापिका एवं विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी हैं। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में श्रीमती अनीता तिवारी एवं श्रीमती नीरजा वाजपेयी की विशेष उपस्थिति रही।
इस आयोजन को सफल बनाने कृष्णा बिसेन,सरिता दुबे,अन्नु चौरसिया ,निशा पांडे,निशा यादव ,श्वेता साहू,शीला पांडे , शुचिता राठी,ज्योति नेमा,सुनीता पांडे,काशी पटेल, शिखा मिश्रा,सुमन दीक्षित ,पुष्पा दुबे ,अरुणा सिंगारे. ,संध्या ठाकुर,सरिता खरे,आरती दुबे,नोमिता अनेजा,सुनीता पांडे ,साधना साहू,उपमा साहू ,दीपमाला नाथ,विनीताशर्मा ,अमिता सिसोदिया,हीरा साहू ,सरिता खरे ,अनीता श्रीवास्तव,श्रीमती अनुराधा, भारती जैन, संजू चौरसिया, तिवारी,हेमलता तिवारी , अनीता भूपेंद्र मिश्रा शशि जखोटिया एवं नेमा क्षारसूत्र के स्टॉप विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन साक्षी अहाके द्वारा किया गया, जबकि आभार श्रीमती शरद मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया।
0 टिप्पणियाँ