हिडली रोड चिरौंजी नाले के पास लगा जाम रोड पर आया पानी जन जीवन अस्त-व्यस्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें आठनेर।हिडली रोड आबकारी दुकान के आगे पढ़ने वाले चिरौंजी नाले पर अचानक बाढ़ का पानी पूरा रोड पर आने के कारण हिडली आठनेर रोड पूरी तरह बंद हो चुका है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है ज्ञात रहे की चिरौंजी नाले का पानी नाला पार करने में बहुत परेशानी हो रही है और आम जनों को आने-जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है
 *पुलिस ने संभाला मोर्चा*
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवागमन तुरंत बंद कर नाले के पास कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल कर बाढ़ उतरने की राह देखकर ही जब तक नाले से पानी कम नहीं होता तब तक आवा गमनपूर्ण रूप से  पुलिस ने बंद रखा है अपना इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि नाले के ऊपर पानी आने के कारण यातायात पूर्ण रूप से बंद रखा गया है और कोई अप्रिय घटना ना घटे इसीलिए पुलिस बंदोबस्ती एवं निगरानी कर रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default