कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न, किसानों को वितरित किए गए अरहर बीज मिनिकिट

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/25 जून 2026/ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा में गुरुवार को कृषि स्थाई समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही किसानों को निःशुल्क अरहर बीज मिनिकिट का वितरण भी किया गया।

      बैठक के दौरान उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों को दी गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता तिरगाम, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, कृषि स्थाई समिति सभापति श्रीमती सरोज उसरेठे, जनपद सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति सदस्य श्री राजकुमार अहिरवार, श्रीमती साक्षी सुशील गोलू चौधरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री एन.के. पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती अंकित धोटे, सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री एस.के.दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सी.एम. अवस्थी, श्री दिनेश डेहरिया, श्री शंकर ब्रम्हे, श्री अशोक डोंगरे, श्री जॉय करकेट्टा, श्री जगन्नाथ कुमरे सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default