भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ललिता वर्मा को दी बधाई, सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने उन्हें महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

शेषराव यादव ने कहा कि संगठन ने श्रीमती ललिता वर्मा को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर महिला नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति प्रदान करेगा तथा महिलाओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यों एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, सेवा भाव और संगठन के प्रति निष्ठा को सम्मान देने वाली पार्टी है। श्रीमती ललिता वर्मा का अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके सफल, सक्रिय एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि महिला मोर्चा जिले में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला सोशल मीडिया पीयूष बत्रा, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, मीना दुबे वंदना विश्वकर्मा रानी सूर्यवंशी, मनीषा धबाले, नीलू छेत्री, श्रद्धा जैन, अनीता ठाकरे, माया बंदेवार, जया विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, सपना सोनी , रुक्मणी खलौटे, निशा गोस्वामी, लवीना केरकटा, नीतू सराठे, नीतू ठाकुर ममता विश्वकर्मा, मनीषा बरमैया सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित  रहे ।
धन्यवाद ।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default