सच की आंखें छिन्दवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त की गई भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा ने सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की है। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ललिता वर्मा को जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुये स्वागत और वंदन किया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, संतोष पटेल, दिनेशकांत मालवीय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, विशवेन्द्र बैस सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की महिला नेत्रियां उपस्थित थी।
0 टिप्पणियाँ