तीन से चार इंच अच्छी बारिश के बाद ही बोनी करे किसान भाई,,, ललित लहरपुरे

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


 सच की आंखें आठनेर । तीन से चार इंच अच्छी बारिश के बाद ही बनी करें किसान भाई उक्त बातें कहते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ललित लहर पूरे ने कहा किकिसानों को खेतों में कम से कम 3 से 4 इंच (लगभग 75 से 100 मि मि) अच्छी बारिश होने के बाद ही खरीफ फसलों की बुवाई करनी चाहिए, शुरुआती हल्की बारिश के तुरंत बाद जल्दबाजी में की गई बोनी से बीज अंकुरण खराब होने और आर्थिक नुकसान का खतरा रहता है, पर्याप्त नमी 3 से 4 इंच बारिश होने पर पानी जमीन के भीतर 10 से 15 सेंटीमीटर गहराई तक पहुंच जाता है इससे मिट्टी में इतनी नमी बन जाती है जो बीज के अंकुरण और शुरुआती जड़ विकास के लिए आवश्यक होती है।
*किसानों को सलाह*
* जब तक आपके क्षेत्र में लगातार अच्छी बारिश न हो और मौसम विभाग की तरफ से अनुकूल संकेत न मिले तब तक बुवाई की जल्दबाजी न करें।
* बोनी करने से पहले करे बीजोपचार - बीजों को फफूंदनाशक और कीटनाशक दवाओं से उपचारित करें ताकि शुरुआती अवस्था में फसल को बीमारियों व कीटों से बचाया जा सके। 
* खरीफ की बुवाई से ठीक पहले अपने खेत को पूरी तरह समतल करवाये जब खेत पूरी तरह समतल होता है तो पानी और खाद पूरे खेत में एक समान रूप से फैलते हैं जिससे पानी की बर्बादी 20 से 30% तक कम हो जाती है और फसल की बढ़वार एक जैसी होती है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default