पौधे लगाने से नहीं पौधे बचाने से शुद्ध होगा पर्यावरण,, श्री पालीवाल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 सच की आंखें आठनेर ।आज 5जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति के आवाहन पर देवना नदी छोटा महादेव भोपाली तहसील घोड़ाडोंगरी में सफाई अभियान चलाया गया।अभियान में जिले के लगभग 124गायत्री परिजनों ने  भाग लेकर नदी एवं आसपास के परिसर में सफाई की।इस आयोजन में तहसील आठनेर के 24परिजनों ने भाग लिया।जिला सह समन्वयक श्री पालीवाल जी ने बताया कि आयोजन में श्री एस डी सूर्यवंशी तहसील समन्वयक,श्री लखन सुरे मुख्य ट्रस्टी,श्रीमती शांता देशमुख नारी जागरण  प्रभारी,श्रीमती द्वारका adlak आओ गढ़े संस्कार पीढ़ी प्रभारी,श्री सुधाकर झरवड़े पर्यावरण प्रभारी,सुश्री भुवनेश्वरी,श्री मदन लाल सोलंकी मंडल प्रभारी,श्री लक्ष्मण अहाके,श्रीमती अहाके,श्रीमती सूर्यवंशी,श्रीमती कमला अड़लक,सुश्री वैष्णवी देशमुख,सुश्री परिधि देशमुख,श्रीमती संगीता देशमुख,श्रीमती निर्मिला माकोड़े ,श्रीमती काशी माकोड़े आदि सम्मिलित हुए।आयोजन में डॉ कैलाश वर्मा,श्री पालीवाल एवं श्री सुरेश पांसे ने परिसर में पौधों का रोपण किया साथ ही वर्षा ऋतु में आठनेर तहसील में 1000 पौधों का रोपण कर पालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला सह समन्वयक श्री पालीवाल जी ने कहा कि पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध नहीं होगा पौधे लगाने के बाद वह पौधे बचाने से पर्यावरण शुद्ध होगा पौधे लगाए और पौधे बचाए जिससे आने वाला भविष्य पर्यावरण की दृष्टि से शुद्ध एवं सुंदर होगा श्री पालीवाल जी ने बताया कि आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत दाभोना के ग्राम एनखेड़ी  की माताजी श्रीमती मीराबाई अडलक ने भोपाली पहुंचकर उत्साह से केवल इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया बल्कि अन्य परिजनों को इस श्रम के लिए प्रोत्साहित भी किया इस माताजी की उम्र 80 वर्ष है और 80 वर्ष में ऐसा जज्बा ऐसे जज्बे को हम प्रणाम करते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default