चाँद में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन, थाना परिसर के बाहर धरना

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

चाँद में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन, थाना परिसर के बाहर धरना
चाँद में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के बाद विरोध प्रदर्शन, थाना परिसर के बाहर धरना

छिंदवाड़ा/चाँद। जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने चाँद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई के बाद संबंधित वाहन मालिकों एवं ग्रामीणों ने चाँद थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से देर रात हरनाखेड़ी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के संदेह में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं वाहन मालिक थाना पहुंचे और कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कुछ वाहन घरों के सामने खड़े थे, जिनकी स्थिति की भी जांच की जानी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

मामले के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनने एवं प्रशासन के समक्ष उनकी मांग रखने की बात कही। वहीं प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

खनिज अधिकारी स्नेहलता तावरे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। चाँद क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान रेत का भंडारण भी पाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

चौरई विधायक सुजीत सिंह चौधरी ने कहा कि अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर रोक लगना आवश्यक है। ग्रामीणों द्वारा रात के समय ट्रैक्टरों की आवाजाही से सड़क क्षति एवं ध्वनि प्रदूषण की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई उचित है और इस दिशा में सख्ती जारी रहनी चाहिए।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default