कांग्रेस ने साहू समाज को दिया बड़ा सम्मान, गिरीश साहू बने भोपाल जिला कांग्रेस के जिला सचिव समाजजनों ने किया भव्य सम्मान,कहा यह पूरे साहू समाज का गौरव


सच कि आंखें भोपाल। कांग्रेस पार्टी द्वारा साहू समाज के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता गिरीश साहू (पठानी) को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी का जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर साहू समाज में हर्ष का माहौल है। वर्षों से कांग्रेस संगठन के प्रति समर्पण, जनसेवा और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को समाज के सम्मान और कांग्रेस द्वारा साहू समाज को दिए गए विशेष प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। भोपाल जिला सचिव बनने के उपलक्ष्य में माता मंदिर चौराहे के पास स्थित संजय परिसर में कांग्रेस कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं पदाधिकारियों ने गिरीश साहू को माता कर्मा का दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय समन्वयक किशोर कुमार लहरपुरे, कर्मा सेवा संस्थान के संस्थापक शंभूदयाल साहू, संतोष राज साहू (मीडिया प्रभारी, सकल तेलिक साहू राठौर महासंगठन), देवेंद्र साहू, संतोष साहू (तिलंगा), केशव साहू, दशरथ साहू, सूरज साहू, राममिलन साहू, लकी राकेश सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण सक्सेना ने गिरीश साहू को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी वर्गों और समाजों को सम्मान एवं प्रतिनिधित्व देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की हर उचित मांग और आवश्यकता के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। गिरीश साहू की नियुक्ति से संगठन और समाज के बीच समन्वय और अधिक मजबूत होगा।नवनियुक्त जिला सचिव गिरीश साहू ने कांग्रेस नेतृत्व एवं साहू समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे तथा समाज और संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।समारोह में उपस्थित समाजजनों ने कहा कि गिरीश साहू की नियुक्ति केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे साहू समाज के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी द्वारा साहू समाज को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान दिए जाने से समाज में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ