मातमी पर्व मुहर्रम पर निकले ताजिए, जमकर नाचे मन्नत के शेर, जगह-जगह लंगर का हुआ आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें जुन्नारदेव ----- मातमी पर्व मोहर्रम का त्यौहार नगर में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया इस दौरान जगह-जगह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया, वहीं नगर में शुक्रवार को मन्नत के ताजिए कर्बला मैदान पहुंचे जहां पर सभी धर्म के लोगों द्वारा ताजिए में पूजा अर्चन किया गया। कर्बला मैदान में मोहर्रम के अवसर पर अखाड़े के करतब भी प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिखाए गए इसके बाद मन्नत के शेरों ने जमकर नृत्य किया देर शाम तक कर्बला मैदान में हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उपस्थित था। देर शाम को कर्बला मैदान से ताजिए स्थानीय बंधाताल ले जाए गए जहां पर इबादत के बाद ताजियों का विसर्जन किया गया। मोहर्रम पर्व के दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था नगर में रही जहां पर थाना प्रभारी जे मसराम शाहिद थाना स्टाफ उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक दिलीप उपाध्याय, आरक्षक पंडित राम अवतार तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default