डॉ. आंबेडकर समता विकास समिति छिंदवाड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिंदवाड़ा, 29 जून 2026।
डॉ. आंबेडकर समता विकास समिति, छिंदवाड़ा निर्वाचन 2026 में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुख्य अतिथि सम्माननीय  आशाराम मेश्राम , एस, एल गेडाम , सदाशिव सोनटक्क्के, शिवनाथ नारनवरे, आर, के, चौहान, एस एल बारमाटे, एस एल खांडेकर मनोरमा सहारे आई की गरिमामयी उपस्थिति में उत्साहपूर्वक एवं भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तथागत भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण सामाजिक समरसता एवं प्रेरणा से ओत-प्रोत हो गया।
समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संदीप बोरकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना ठवरे, महासचिव श्री कमलेश चौरासे एवं कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद वासनिक सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पहार एवं सम्मान-पत्र देकर अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों को समिति, संविधान एवं समाज के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन और समाज हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समिति समाज के विकास एवं संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी।
शपथ ग्रहण समारोह में बहुजन समाज के हजारों नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों के लिए खीर प्रसाद का आयोजन किया गया।
जारीकर्ता:
डॉ. आंबेडकर समता विकास समिति, छिंदवाड़ा
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default