सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे पांच से सात जून तक विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकें लेकर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे।दिनांक 05 जून 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 03 बजे मैनीखापा ब्लॉक कांग्रेस एवं अपराहृ 05 बजे सांवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दिनांक 06 जून दिन शनिवार को अपराहृ 04 बजे सिंगोड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दिनांक 07 जून दिन रविवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा वृद्धाश्रम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होंगे।
------------------------------
बूथों पर चलेगा बैठकों का दौर, मतदाता सूची का करेंगे अवलोकन
-शहर कांग्रेस, मोर्चा संगठन, पार्षद दल व उप ब्लॉक के पदाधिकारियों की हुई बैठक
छिन्दवाड़ा:- राजीव भवन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शहर कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस के मोर्चा संगठन, कांग्रेस पार्षद दल व उप ब्लॉकों के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में आगामी रणनीति बनाई गई साथ ही बूथ कमेटियों पर चर्चा व मतदाता सूची का अवलोकन करने हेतु निर्देशित किया गया।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की मंशानुसार शहर के समस्त बूथों पर सतत रूप से बैठकें आयोजित की जाए। जहां बूथ कमेटियों का गठन नहीं हुआ है वहां तत्काल बूथ कमेटियां बनाई जाए साथ ही हर माह की समीक्षा करना तय करें। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि जो जिस बूथ का निवासी है, उसकी प्रथम जिम्मेदारी यह है कि वह अपने बूथ को मजबूत करें। मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। ताकि उन्हें यह पता रहे कहां किस बूथ पर नया नाम जुड़ा है या फिर काटा गया है। जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं उसकी वजह और सत्यता अवश्य जानें।
------------------------------
जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित
छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित की गई है। घोषित कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे की अनुशंसा उपरांत जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोलू पटेल के द्वारा घोषित जिला युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष:- मोहित चौधरी, सौरभ पटेल, रजनीश मोहने, अजय ठाकुर, सुबोध पटेल मनोनीत किए गए हैं। प्रवक्ता स्वामी पटेल मनोनीत किए गए हैं। जीशान जमील खान जिला महासचिव व वाशीम खान जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं।
प्रभारी:- सिंगोड़ी ब्लॉक प्रभारी बिहारी उइके, मोहखेड़ ब्लॉक प्रभारी सूरज सोनघरे, दमुआ ब्लॉक प्रभारी मोनू डेहरिया, हर्रई ब्लॉक प्रभारी ललित इरपाची, धनोरा ब्लॉक प्रभारी अजकुमार डेहरिया मनोनीत किए गए।
मंत्री-महामंत्री:- अंकित चौरसिया जिला महामंत्री, नवीन अहिरवार जिला महामंत्री, अंकित सिकंदपुरे जिला मंत्री, मिंटू पाल जिला मंत्री, रासू बोहनाखेरी जिला मंत्री, दिनेश्व मरकाम जिला मंत्री, वेद शाह जिला मंत्री, रानू कहर जिला मंत्री, अंकित ओमरे जिला मंत्री, अंशु राय जिला मंत्री, भुवन पटेल, हर्षित सतनकर जिला महामंत्री, अनिकेत विश्वकर्मा जिला महामंत्री, रिंकेश पाटिल जिला मंत्री मनोनीत किए गए हैं।
महासचिव:- मयंक चौरसिया, विजेन्द्र अल्ड़क, धर्मेन्द्र पटेल, अमीर भाई, अमीर अबरार खान, मोंटी खान, अबरार खान, प्रशांत रघुवंशी, बलराज उइके व हरी सिंग बबलू को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
------------------------------
कांग्रेस को बूथ पर मजबूत करने में जुटे ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी
-धनेगांव, जम्बाकिराडी व जुन्नारदेव के पांच बूथों में बैठक सम्पन्न
छिन्दवाड़ा:- कांग्रेस का बूथ और अधिक मजबूत होगा, पदाधिकारी पहले की तुलना में अधिक सक्रियता के साथ कार्य करें, इसी उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण सतत रूप से बूथ पर बैठकें लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। ताकि संगठन विस्तार के साथ ही मजबूत टीम तैयार हो। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की मंशानुसार कांग्रेस के समस्त बूथों पर सिलसिलेवार बैठकें जारी है।
बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत मंडलम कांग्रेस कमेटी धनेगांव अध्यक्ष श्री युवराज देशमुख की अध्यक्षता में बूथ क्रमांक 263 ग्राम सोनपुर एवं बूथ मुंगनापार में महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बैठकों में संगठन की मजबूती, बीएलए के कार्य, मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। आयोजित बैठक में मंडलम उपाध्यक्ष देवेंद्र उमरेठे, क्षेत्रीय युवा अध्यक्ष सचिन मर्सकोले, बूथ संयोजक घनश्याम टांडेकर, जनपद पंचायत सदस्य राजेन्द्र सीलू, बूथ क्रमांक 263 सोनपुर से श्रीमती सर्किला बाई इनवाती, श्रीमती ज्योति बाई मड़ावी, श्रीमती कलावती बाई मरसराम, श्री नत्थू धुर्वे, श्री कुशराज उइके, श्री कमल सीलू, श्री लीलाधर वन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बूथ मुंगनापार से बूथ कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस नवेगांव कके जम्बाकिराडी बूथ, जुन्नारदेव ब्लॉक के केवलारी, रिछेडा,डोरली, बुर्रीखुर्द, नौलाखापा, बुधवारा में बूथों पर कांग्रेस के कार्यकताओं से संगठन की मजबूती व अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
फोटो-01
------------------------------
किसानों के लिये ई-टोकन खाद प्रणाली मुसीबत बनी
सोसाइटियों से किसानों को नगद में खाद मिले:- किसान कांग्रेस
छिन्दवाड़ा:- किसानों के लिए ई-टोकन प्रणाली से खाद उपलब्ध कराना किसानों के लिए मुसीबत बन
0 टिप्पणियाँ