सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाये,,, थाना प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह परिहार नगर परिषद के सभा कक्ष में नगर परिषद सीएमओ एवं कर्मचारियों को थाना प्रभारी ने दी सेफ क्लीन की जानकारी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

 सच की आंखें आठनेर । पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार जैन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्यके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने आज सेफ क्लीन साइबर जागरूकता अभियान का शुभारंभ करते हुए नगर के जागरुक नागरिकों नगर परिषद आठनेर के सभा कक्ष में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वीरेंद्रतिवारी जी एवं नगर परिषद के सभी कर्मचारियों के साथ सेफ इन क्लीन साइबर जागरूकता अभियान की शुरुआत की और इस संबंध में उन्होंने बताया कि हमारे पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल द्वारा साइबर जागरूकता अभियानका प्रारंभ किया गया है जिससे हमें आम जनों को साइबर की जानकारी देना है

 *क्या करना है और क्या ना* *करना है*
 इस संबंध में जन-जन तक यह पहुंचना बहुत आवश्यक है इस संबंध में उन्होंने बताया कि आमजन *क्या करें* विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से दूर रहे ईमेल आईडी सोशल मीडिया प्रोफाइल आई वायलेंस नेट बैंकिंग आदि के पासवर्ड मजबूत रखें एवं नियमित अंतराल पर बदलते रहेसोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग के माध्यम से अपनी निजी जानकारी छुपा कर रखें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में खराबी आने पर विश्वसनीय व्यक्ति से अपने सामने  रिपेयर करायें पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भेजने से पहले मेमोरी डाटा वाइफ कर फैक्ट्री रिसेट करें जिससे आपका कोई निजी डाटा रिकवर ना कर सके 
ऑनलाइन लॉटरी केबीसी कैशबैक  लोन बीमा शॉपिंग ऑफर शादी के प्रलोभनों से सावधान रहे वैवाहिक धोखाधड़ियों से सावधान रहे मेट्रो मोनीयल साइट्स पर प्रोफाइल में दी गई जानकारी को विश्वसनीय सूत्रों से सत्यापित कर ले ऑनलाइन शॉपिंग के लिए मान्यता प्राप्त ईकामरस वेबसाइट एप्स का ही प्रयोग करें किसी संस्था कंपनी का कस्टम केयर संपर्क की जानकारी के लिए उनके  आधिकारिक वेबसाइट एप्स का प्रयोग करें गूगल या किसी अन्य सर्च इंजन पर न खोजें 

 *क्या ना करें* 
सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड्स रिक्वेस्ट स्वीकार न करें अपने पिन पासवर्ड आदि किसी भी  के साथ साजा ना करें और ना ही कहीं लिखकर रखें अंजार नंबरों से आए वीडियो कॉल रिसीव ना करें ऑनलाइन चैट पर आपत्तिजनक अंतरंग फोटो वीडियो आदि साजा ना करें अपने मोबाइल कंप्यूटर आदि पर कभी भी अंतरंग निजी फोटो वीडियो आदि निर्मित ना करें सोशल मीडिया पर किसी मित्र द्वारा मजबूरी बता कर पैसों की मांग करने पर तुरंत पैसे जमा,ना करें पहले किसी अन्य विश्वसनीय माध्यम से पुष्टि कर ले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें व्हाट्सएप बैंकिंग करने से बच्चे ऑनलाइन मित्र द्वारा भेजा गया महंगा गिफ्ट आदि प्राप्त करने के लालच में कस्टम ड्यूटी एक्सचेंज चार्ज आदि के नाम पर कभी भी पैसा जमा न करें किसी व्यक्ति के कहने पर कोई एप्लीकेशन जैसे अन्य टेस्ट टीम वीवर क्लिक सपोर्ट्स आदि अपनी डिवाइस पर इंस्टॉल ना करें किसी भी पुलिस अधिकारी कस्टम अधिकारी ट्राई अधिकारी एवं सीबीआई अधिकारी बनकर बात करें तो इन पर विश्वास ना करें कि यदि किसी का फोन आता है तो किसी आपात स्थिति मृत्यु दुर्घटना बीमारी का बहाना बनाकर पैसे भेजने की मांग करता है तो उस पर विश्वास ना करें इस संबंध में थाना प्रभारी आठनेर द्वारा  जानकारी देते हुए सेफ क्लिक कर साइबर जागरूकता अभियान के तहत सभी को जागरुक करते हुए कहा किक्या आपको करना है और क्या आपको नहीं करना है यह अभियान आपको यह सिखाता है आप सेफ रहीये सुरक्षित रहिए इस अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वीरेंद्रतिवारी जी भी उनके साथ उपस्थित रहे
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default