दिव्य श्री रामा गौ धाम के लिए समस्तसनातनी जन सहयोग करें - जगतगुरु शंकराचार्य

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिंदवाड़ा:- सर्व विदित है सालीवाड़ा शारदा अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा भव्य दिव्य श्री रामा गौ  धाम  का  निर्वाण प्रारंभ होने जा रहा है, इस भूमि का अवलोकन करने पधारे द्वारका पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य भगवन  श्री स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज ने  गुरु पूजन, गौ माता पूजन के बाद रामा गौ धाम प्रचार सामग्री का अनावरण अपने कर कमल से करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आशीष आशीर्वाद वचन में कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि हमारे गुरु भगवान ब्रह्मलीन दौव्य पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य जी की भूमि के ऊपर दिव्य भव्य श्री रामा गौ धाम का निर्माण होने जा रहा है । छिंदवाड़ा जिले के वासियों एवं समस्त सनातनियों को ध्यान रखना चाहिए कि हिंदू सनातन की पहचान क्या है सर्वप्रथम पहचान वही है की जो गौ माता का लालन पालन पूजन एवं उसका संरक्षण करता हो वही सच्चा सनातनी हिंदू है, हिंदू की पहचान ही गौ माता की जो रक्षा करता है सेवा करता है उसी से होती है सनातन हिंदू का प्रथम कर्तव्य है कि वह गौ माता की रक्षा के लिए आगे आए और उसे गौ माता राष्ट्र माता बनाने के साथ-साथ श्री रामा गौ धाम  के निर्माण में समस्त सनातनी एवं गुरु भाइ संपूर्ण सहयोग प्रदान करें जिसके पास जितना भगवान ने सामर्थ दी है उसी सामर्थ से दान देकर इसका भव्य निर्माण करें । इस अवसर पर विशेष सेवक पंचगव्य एवं प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ पंडित राजेश शर्मा स्वदेशी ने कहा कि आज हमारे लिए बडघ ही सौभाग्य का दिन है कि द्वारका पीठाधीश्वर स्वामी भगवान जी के सानिध्य में यह कार्यक्रम सालीवाड़ा शारदा अमरवाड़ा में हो रहा है और यहां भव्य दिव्य रामा गौ धाम की स्थापना होने जा रही है जिसमें लगभग लगभग 1008 गौ माता के रहने पालन की व्यवस्था होना है उसके स्वास्थ्य के लिए चिकित्सालय एवं पंचगव्य आधारित शिक्षण प्रशिक्षण यहां के जिले के माता बहनों युवा बेरोजगार को रोजगार देने के साथ में गौ माता का संवर्धन होगा इस  श्री रामा गौ धाम मैं सिर्फ गौ माता का पालन ही नहीं बल्कि गो विज्ञान आधारित शिक्षण प्रशिक्षण पंचगव्य उत्पादन प्राकृतिक कृषि के आयाम भी यहां खोले जाएंगे आज उपस्थित सभी गौ भक्त सनातनी गुरुदेव के सामने संकल्प करें कि हम तन मन धन से इस निर्माण में जुट जाएंगे इस अवसर पर कार्यक्रम के सूत्रधार एवं शंकराचार्य जी के विशेष कृपा पात्र सेवक  राहुल साहू एवं  रामा गौ धाम सेवा टीम के सेवक अविनाश ठाकरे, सत्यम शर्मा, शुभम दिवाकर, गुड्डा भाई, जैन प्रकाश शर्मा, आदर्श जैन के साथ गोलक्ष्मी टीम समस्त सदस्य अमरवाड़ा नटनी माई सेवा समिति, शिवधाम गरमेटा मंदिर समिति,  हिंदू धर्म सेना एवं राष्ट्रीय हिंदू सेना संस्थाओं के पदाधिकारी साथ - साथ  शारदा माई  ग्राम के माता बहने जन प्रतिनिधि आदि बड़ी तादाद में मौजूद होकर जगतगुरु शंकराचार्य जी का भव्य स्वागत किया।
सादर प्रकाशनार्थ
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default