विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम बुढैना में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/05 जून 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड मोहखेड़ के माध्यम से सांवरी सेक्टर के ग्राम बुढैना में प्रस्फुटन समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली।

     संगोष्ठी में ब्लाक समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण मित्र कैलाश सोनेवार ने अपने व्याख्यान में कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों का सामना करने के लिए सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। प्राकृतिक कृषि विशेषज्ञ श्री राजेश धारे ने कहा कि पौधारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे-छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं एवं ग्रामीणों से पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समिति सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में गुलमोहर के पौधो का रोपण कर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default