कलेक्टर नारायन ने किया मार्कफेड उर्वरक गोदाम का निरीक्षणकिसानों की सुविधा के लिए शनिवार को भी खुलेंगे उर्वरक केंद्र

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें छिन्दवाड़ा/05 जून 2026/ कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायन ने शुक्रवार को विकासखंड बिछुआ स्थित मार्कफेड के डबल लॉक उर्वरक गोदाम एवं नगद विक्रय केंद्र का निरीक्षण कर किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा लागू ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने स्वयं एक किसान द्वारा ई-टोकन बुकिंग से लेकर स्कैनिंग उपरांत उर्वरक प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया देखी तथा किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव भी जाने। उन्होंने किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

      उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र चंदनगांव के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.आर.के.झाड़े ने किसानों को एनपीके उर्वरक को डीएपी का बेहतर विकल्प बताते हुए इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मक्का फसल में यूरिया का उपयोग अनुशंसित मात्रा में ही करने की सलाह भी दी।

        किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए कलेक्टर श्री नारायन ने मार्कफेड के सभी नगद विक्रय केंद्रों, मार्केटिंग सोसायटियों, सहकारी समितियों एवं एम.पी. एग्रो के नगद विक्रय केंद्रों को शनिवार को भी संचालित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चौरई श्री प्रभात मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default