सच की आंखें छिन्दवाड़ा/01 जून 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज माह के प्रथम कार्यदिवस पर राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत गायन के बाद कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ हुईं। कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र-गान 'जन गण मन' एवं राष्ट्र-गीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया। शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल द्वारा अन्य कलाकारों के साथ राष्ट्र-गान एवं राष्ट्र-गीत का संगीत के साथ गायन कराया गया।
0 टिप्पणियाँ