विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


सच की आंखें छिंदवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुये लोगों को अपना संदेश भी दिया है। अपने संदेश में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि प्रकृति है हमारा जीवन, इसे बचाना है हमारा कर्तव्य। आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सब मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेते हुये पृथ्वी को हरा-भरा बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।
             सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि आप सभी एक-एक पेड़ लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और जीवन का उपहार दें। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर संकल्प लें कि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे, जल बचाएंगे, प्लास्टिक का उपयोग कम करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ एवं हरित पृथ्वी देगें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण वह सब कुछ है जो हमें घेरे हुए है, जिसमें वायु, जल, भूमि, पेड़-पौधे और जीव-जंतु शामिल हैं। यह पृथ्वी पर जीवन का आधार है, जिस पर हमारे स्वास्थ्य, भोजन और अस्तित्व का भविष्य निर्भर करता है। पर्यावरण हमें जीने के लिए ताज़ा हवा, पीने के लिए पानी और भोजन प्रदान करता है।
            सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, पानी की बचत करके और कचरे का सही निपटान करके हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। पर्यावरण हमारी अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पृथ्वी को हरित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। आइए इस अवसर पर हम संकल्प लें कि धरती माता को हरा-भरा, स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ