सच की आंखें चांद दिनांक -05.06.2026 को प्रार्थिया प्रगति निवासी चांद के द्वारा थाना चांद में रिपोर्ट की कि छिंदवाड़ा से स्वयं की स्कूटी से अपनी बच्ची के साथ चांद आते समय एक बिना नंबर की स्कूटी से एक अज्ञात व्यक्ति पीछे करते हुये आ रहा था, जिसके द्वारा शहपुरा से पहले मेन रोड पुलिया के पास में अचानक प्रार्थिया प्रगति की स्कूटी के पास लाकर बलपूर्वक झपट्टा मारकर प्रगति के गले में पहले हुये सोने की चैन पेंडल कीमती करीब 1,50,000/- रूपये को झीनकर वापस छिंदवाड़ा तरफ भाग गया है। जो पीडिता महिला की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के अवगत कराकर थाना चांद में अपराध क्रमांक- 243/2026 धारा 304(2) BNS का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चैन स्नेचिंग झपटमारी के अपराध घटित होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छिंदवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग चौरई से निर्देश प्राप्त कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु टीम गठित कर पता तलाश की गयी, थाना क्षेत्र के एवं छिंदवाड़ा में दुकानों आने जाने वाले राहगीरों, बस ड्रायवरों से पूछताछ कर नीली स्कूटी वाले अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश के हर संभव प्रयास किये गये जो पता तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति की पहचान हरिओम पिता रामा नरवरे जाति किरार उम्र 26 साल निवासी ग्राम भांडखापा चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ हाल कुसमेली टेकड़ी थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा के नाम पर होने पर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार करने पर घटना में चोरी गये सोने की चैन व घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी - हरिओम पिता रामा नरवरे जाति किरार उम्र 26 साल निवासी ग्राम भांडखापा चौकी उमरानाला थाना मोहखेड़ हाल कुसमेली टेकड़ी थाना कुण्डीपुरा जिला छिंदवाड़ा
जप्त की गयी सामग्री - 1. सोने की चैन पेंडल सहित 2. घटना में प्रयुक्त नीले रंग की स्कूटी
महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस टीम -
निरीक्षक, राकेश सिंह बघेल थाना प्रभारी थाना चांद, आर. 1055 सुरेन्द्र बघेल, आर.193 मयंक रघुवंशी, आर.399 विवेक बघेल, आर. 897 नीरज बघेल सायबर सेल प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की अहम भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
0 टिप्पणियाँ