छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर परिवहन विभाग की सघन जांच11 वाहनों पर ₹57 हजार की चालानी कार्रवाई, वाहन चालकों को दी गई सख्त हिदायत

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आँखे छिंदवाड़ा। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशों के पालन में सोमवार को छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री अनुराग शुक्ला के निर्देशन में विशेष जांच दल ने छोटे-बड़े करीब 25 वाहनों की सघन जांच की।
जांच के दौरान वाहनों के पंजीयन दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा मोटरयान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹57,000 का जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने की समझाइश भी दी। विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default