सच की आँखे आठनेर - नगर के वार्ड 14 चंद्रशेखर आजाद वार्ड स्थित छोटा बस स्टेंट शिव मंदिर प्रांगण में वार्डवासियों की मांग पर वार्ड की पार्षद एवं राजस्व सामान्य प्रशासन वित विभाग की सभापति श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद के प्रयासों से पेवर ब्लाक निर्माण कार्य स्वीकृत होकर कार्य प्रारंभ हो गया जिससे वार्ड वासी मंदिर समिति महिला भजन मंडली में बहुत खुशी उत्साह है उनका कहना है कि शिव मंदिर प्रांगण में आए दिन धार्मिक सामाजिक कार्यकम होते है प्रांगण कच्चा होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन पार्षद की सक्रियता वार्ड के प्रति गंभीरता के कारण कई दिनों से आ रही समस्या का समाधान करने पर हम सब पार्षद का बहुत बहुत आभार धन्यवाद करते है श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद ने कहा वार्ड की हर समस्या का समाधान करने में हमेशा प्रयासरत रहूंगी बैतूल विधान सभा के विधायक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय हेमंत खंडेलवाल जी के सहयोग से वार्ड में अनेक निर्माण कार्य स्वीकृत हुए और जिसमें लगभग निर्माण कार्य पूर्ण होने को है साथ ही मूलभूत सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को दिलाया है आगे भी निर्माण कार्य हो या मूलभूत सुविधा की बात हो या शासकीय योजनाओं का लाभ वार्ड वासियों को मिले इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी भूमि पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री कैलाश आजाद विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जितपुरे लोक निर्माण सभापति अजय पोटफोड सभापति उमेश बारस्कर भाजपा नेता प्रवीण चढ़ोकार शिवपाल जितपुरे सुरेश भरतपुरे महिला मंडल से सीता भरतपुरे चंदा जीतपुरे श्रुति भरतपुरे अनीता जितपुरे सुमन जितपुरे लीला आजाद कमला जितपुरे सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे!
वार्ड 14 शिव मंदिर प्रांगण में पेवर ब्लाक निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन पेवर ब्लाक निर्माण से बढ़ेगी प्रांगण की सुंदरता सार्वजनिक कार्यकमों में नहीं होगी अब कोई दिक्कत
By -
जुलाई 17, 2026
0
Tags:
